पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वविद्यालय का छात्र ही निकला मोबाइल चोर

विश्वविद्यालय का छात्र ही निकला मोबाइल चोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी/धारूहेड़ा। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में एमबीए की परीक्षा देने आए छात्रों के मोबाइल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को बीती शाम धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान जिला गुड़गांव के गांव बपास निवासी विक्की, रहणवा निवासी रोहित जांटी निवासी हितेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए छह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।

मीरपुर स्थित आईजीयू में 26 दिसंबर को मार्केटिंग ट्रेड का पेपर था। वहां मौजूद स्टाफ ने सभी छात्रों के मोबाइल ऑफ करवा कर कक्षा के बाहर ही रखवा दिये थे। हितेश भी मीरपुर विवि से ही एम कॉम कर रहा है। वहीं विक्की गुड़गांव से बीसीए रोहित बीएससी कर रहा है। 26 दिसंबर को हितेश ने फोन कर अपने दोनों साथियों को मीरपुर विश्वविद्यालय में बुलाया था। उसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर एमबीए की परीक्षा देने आए छात्रों के मोबाइलों पर हाथ साफ कर फरार हो गए थे। जब छात्र परीक्षा देकर बाहर आए तो कई छात्रों के मोबाइल वहां से गायब थे।
परीक्षार्थियों ने अपने स्तर पर ही मोबाइल को ढूंढने का प्रयास किया। काफी तलाशने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो 7 जनवरी को जौनावास निवासी प्रीतम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए चोरी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रीतम की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। शुक्रवार की शाम वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया।