- Hindi News
- लूट के मामले में जमानत तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
लूट के मामले में जमानत तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी | लूटकी योजना बनाने के मामले में जमानत तर्क आरोपी को बीती शाम बावल थाना पुलिस ने बनीपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भिवानी जिला निवासी सुशील उर्फ सुनील के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया कि 2008 में पुलिस ने सुशील को उसके अन्य साथियों सहित एनएच-8 पर ओढी कट के नजदीक से बोलेरो गाड़ी सहित लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उक्त मामले में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आरोपी तारीख पेशी पर अदालत में पेश नहीं हुआ था। जिस पर अदालत ने आरोपी को 6 नवंबर 2009 को जमानत तर्क आरोपी घोषित किया था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।