- Hindi News
- मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का धरना 10 फरवरी को
मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का धरना 10 फरवरी को
रेवाड़ी | हरियाणाकर्मचारी महासंघ की जिला अध्यक्ष सतेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने बताया कि 10 फरवरी को रोडवेज कर्मचारी मांगों को लेकर सुबह 11 बजे से लेकर एक बजे तक उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने आश्वासन के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर उनकी मांगों पर सरकार ने अमल नहीं किया तो कर्मचारियों का यह विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर बिजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, सहीपाल, रामकिशन, रामनारायण, हंसराज, सत्यप्रकाश, दिनेश कुमार, प्रेस सचिव देवेंद्र तिवारी, सुमेर सिंह, सूबे सिंह, कैलाश गुर्जर समेत अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।