ओमप्रकाश बने भगवानपुर पैक्स के चेयरमैन
रेवाड़ी|भगवानपुर स्थितप्राथमिक ऋण सहकारी बैंक के निदेशक मंडल (पैक्स) का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जिसमें गांव भगवानपुर निवासी ओमप्रकाश को चेयरमैन तथा नयागांव निवासी प्रेमप्रकाश को उप चेयरमैन चुना गया। पैक्स का चेयरमैन चुनने के लिए हुई बैठक में 10 में से 6 सदस्य मौजूद थे। कोरम पूर्ति के बाद महावीर सिंह ने ओमप्रकाश के नाम का चेयरमैन पद के लिए अनुमोदन किया, जिस पर मौजूद सभी सदस्यों ने सहमति जताई। इस मौके पर सुखबीर सिंह, महावीर सिंह, कृष्ण कुमार, राजबाला भगवानपुर, जगदीश यादव, पूर्व सरपंच सूरत सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश यादव, विक्रम यादव, सतबीर सिंह, मुकेश कुमार, रामानंद, वेदप्रकाश, अशोक कुमार आिद मौजूद रहे।