पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दिन की सेलरी देकर करें बाढ़ पीड़ितों की मदद : डीसी

एक दिन की सेलरी देकर करें बाढ़ पीड़ितों की मदद : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मूकश्मीर में आई आपदा के बाद पीड़ितों के लिए उपायुक्त आरसी वर्मा ने कर्मचारियों और अधिकारियों से एक दिन की सैलरी देकर पीड़ितों को राहत पहुंचाने की बात कही। उपायुक्त ने जिला सचिवालय सभागार में इस संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित करने के दौरान कही। उन्होंने त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि छोटी से छोटी मदद भी भीषण प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों परिवारों के लिए वरदान साबित होगी। उपायुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आपदा ग्रस्त लोगों की मदद के लिए सभी आगे को आना चाहिए। उन्होंने जिले के सभी विभागाध्यक्षों से भी अपील की कि वे इस आपदा में फंसे पीड़ितों की मदद के लिए अपना अपने कार्यालय के कर्मचारियों की ओर से एक दिन का वेतन ‘जे एंड के डिजास्टर रिलीफ फंड रेवाड़ी’ में जमा करवाकर बाढ़ पीडितों की हरसंभव सहायता करें। उन्होंने बताया कि त्रासदी से ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए ‘जे एंड के डिजास्टर रिलीफ फंड रेवाड़ी‘ के नाम से राशि का चैक/बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से अधीक्षक उपायुक्त कार्यालय कमरा नंबर 112 में जमा करवाकर उसकी रसीद प्राप्त कर सकते हैं। डीसी ने जिले के बैंक अधिकारियों से अपील की कि वे जम्मू कश्मीर बाढ राहत के लिए बनवाए जाने वाले ड्राफ्ट पर किसी प्रकार का शुल्क आदि ना लें। जो व्यक्ति चैक, बैंक ड्राफ्ट, नकद राशि के रूप में बाढ पीडितों की सहायता करेंगे उन्हें आयकर की धारा 80 सी के तहत आयकर में लाभ मिलेगा। उन्होंने जिले के आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, कंपनी मालिकों, उद्योगपतियों, पार्षदों, अधिवक्ताओं एवं अन्य व्यापारिक संगठनों को पीडितों की मदद के लिए आगे आने और मानवता का फर्ज अदा करने की बात कही।

अन्यसामग्री से भी कर सकते हैं मदद : पीिड़तपरिवारों की धनराशि के साथ कंबल, टैंट, गर्म कपड़े, दवाइयां, रोजमर्रा की वस्तुओं अन्य खाद्य सामग्री के रूप में भी मदद की जा सकती है। जिला प्रमुख सुरेश देवी ने 31 हजार रुपए, कृष्ण कुमार लाला मुंढलिया के देवेन्द्र कुमार ने 11-11 हजार रुपए नकद जमा कराए तथा जिले के कुनाल ऑटो ने 21 हजार रुपए का चेक पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए उपायुक्त को सौंपा।

कुनाल ऑटो की ओर से डीसी आरसी वर्मा को जम्मू कश्मीर बाढ़ पीिड़तों के लिए राशि का चेक देते हुए।