- Hindi News
- 15 दिन से पेयजल समस्या से परेशान शाहजहांपुर मार्ग चार घंटे जाम
15 दिन से पेयजल समस्या से परेशान शाहजहांपुर मार्ग चार घंटे जाम
बीते15 दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे सुलखा के ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने रेवाड़ी-शाहजहांपुर मार्ग पर अवरोधक डाल कर चार घंटे तक जाम लगा दिया।
जाम की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच चली बहस के बाद भी जाम खोलने को तैयार नहीं हुए ग्रामीणों के आगे अधिकारियों को हार माननी पड़ी। आखिरकार अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति के लिए नई मोटर लगवाई, जिसके बाद ही जाम हटवाया जा सका।
मोटरखराब होने के कारण नहीं रहा था 15 दिन से पानी : सुलखामें पिछले 15 दिनों से मोटर खराब होने के कारण पेयजल सप्लाई के नहीं हो पा रही थी। बार बार गुहार लगाने के बाद भी समाधान नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को सड़क पर उतर आए।
जाम लगा रहे ग्रामीणों को कहना था कि पिछले एक पखवाड़े से पेयजल आपूर्ति के लिए लगाई गई मोटर खराब है। अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी मोटर बदलने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। पानी उपलब्ध होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों को पीने के लिए भी दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
शिकायत पर सुनवाई होने के कारण ही उन लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा। जाम की सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना प्रभारी सतबीर सिंह दल-बल सहित मौके पर पहुंच गए तथा ग्रामीणों को समस्या का हल कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बावजूद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला तथा कहा कि जब तक मोटर जब तक नहीं बदली जाएगी वे जाम नहीं खोलेंगे।
भाड़ावास रोड पर गांव सुलखा में पानी की समस्या को लेकर जाम लगाते ग्रामीण।