पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिवानी में प्रदेशस्तरीय शतरंज चैंपियनशिप तीन अक्टूबर से

भिवानी में प्रदेशस्तरीय शतरंज चैंपियनशिप तीन अक्टूबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | हरियाणाशतरंज एसोसिएशन (एचसीए) द्वारा 3 से 5 अक्टूबर तक 13वीं राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन टीआईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज भिवानी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें से 50 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची www.indianchess.org पर जारी कर दी गई है। एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों में से आठ सदस्यीय प्रदेश शतरंज टीम चुनी जाएगी, जो 1 से 5 नवंबर तक उतर प्रदेश के लखनऊ में होने वाली अखिल भारतीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।