गैर इरादतन हत्या के मामले का आरोपी काबू
रेवाड़ी | गैरइरादतन हत्या के मामले में वर्ष 2009 से फरार चल रहे आरोपी को बीती शाम खोल थाना पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान रोहतक जिला के गांव दितौली निवासी अजीत सिंह के रूप में की गई। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। बता दें कि वर्ष 2009 में मनेठी निवासी सतेंद्र पाड़ला के नजदीक बाइक से किसी कार्य से जा रहा था, जिसे दितौली निवासी अजीत सिंह ने अपने डंपर से टक्कर मार दी थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया था। आरोपी घटना वाले दिन से ही फरार चल रहा था। कोर्ट ने 9 मई 2012 को आरोपी डंपर चालक को भगोड़ा घोषित कर दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।