पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उम्मीदवारों के खर्चों पर रखें पैनी नजर:डीसी

उम्मीदवारों के खर्चों पर रखें पैनी नजर:डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगलेमाह होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के खर्चे पर आयोग ने नजर रखने की कवायद शुरू कर दी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी वर्मा ने कहा कि प्रदेश में 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

आचार संहिता में सभी राजनैतिक दल, उम्मीदवार, अधिकारी कर्मचारी चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार ही कार्य करें। चुनावी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने तथा उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे पर एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग कमेटी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार के लिए 28 लाख रुपए निर्धारित किए गए हैं। चुनाव खर्च से संबंधित लेखा-जोखा प्रतिदिन के हिसाब से रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य है, जो नोमिनेशन फार्म भरने की तिथि से ही शुरू हो जाएगा। खर्च किए गए एक-एक पैसे का हिसाब-किताब रखा जाएगा।

जात-पात के आधार पर वोट मांगें उम्मीदवार

वर्माने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए होर्डिंग्स पोस्टर तथा रैली इत्यादि करने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं तथा अनुमति लेकर ही इनका प्रयोग किया जा सकेगा। कोई भी उम्मीदवार ऐसा प्रचार ना करे, जिससे जाति, धर्म समुदाय के बीच तनाव पैदा हो और उनकी भावनाएं आहत हों। कोई भी पार्टी जात-पात के नाम पर वोट ना मांगे।