- Hindi News
- विदेशी शराब और सिगरेट से भरा लापता ट्रक बरामद
विदेशी शराब और सिगरेट से भरा लापता ट्रक बरामद
अचानकसे ही गायब हुए एक करोड़ की विदेशी शराब सिगरेट से भरे ट्रक को रामपुरा थाना पुलिस ने काबू कर लिया है। ट्रक के बारे में जानकारी मिलने पर पहुंचे मालिक ने ट्रक की पहचान करने के साथ ही बिल अन्य कागजात पेश किए। पुलिस ने ट्रक मालिक की शिकायत पर उसके चालक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
कनुकामोड पर लावारिस खड़ा मिला था ट्रक
उत्तरप्रदेश के जिला आगरा निवासी पूरन सिंह 22 अगस्त को करीब एक करोड़ रुपए की विदेशी शराब सिगरेट से भरा एक ट्रक चेन्नई से अमृतसर के लिए चला था, लेकिन ट्रक अमृतसर तक पहुंचा ही नहीं। काफी खोजबीन के बाद 30 अगस्त को एक करोड़ के माल से भरा यह ट्रक रामपुरा थाना पुलिस को लावारिस हालत में कनुका मोड के पास खड़ा हुआ मिला था।
पुलिस ने 47 पुलिस अधिनियम के तहत ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया था। नंबर अन्य कागजातों की जांच करने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त ट्रक का मालिक राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव खिनानिया निवासी शीशपाल है। पुलिस ने शीशपाल को ट्रक मिलने की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद बीती रात रामपुरा थाने में कस्टम के कुछ अधिकारियों के साथ पहुंचे शीशराम ने पुलिस को बताया कि ट्रक लेकर चलने के बाद 26 अगस्त को उसकी आखिरी बार चालक पूरन सिंह से बातचीत हुई थी। उसके बाद चालक से कोई संपर्क नहीं हुआ। ट्रक मालिक शीशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चालक पूरन सिंह चोरी की नियत से उसके ट्रक को लेकर बीच रास्ते में से ही फरार हुआ था। पुलिस ने चालक के खिलाफ चोरी का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
ट्रक मालिक शीशपाल अपने साथ कस्टम के जिन अधिकारियों को लेकर आया था उन्होंने ट्रक की जांच की। कस्टम अधिकारियों ने ही ट्रक पर लगी सील को तोड़कर भीतर रखे की माल की जांच की। मामले के जांच कर रहे अधिकारी एएसआई लालचंद ने बताया कि ट्रक में माल पूरा मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार चालक ट्रक को लेकर गायब क्यों हुआ था। चालक को दबोचने के बाद ही मामले की सच्चाई पूरी तरह से सामने पाएगी।
रेवाड़ी. एककरोड़ की विदेशी शराब सिगरेट से भरा पकड़ा गया ट्रक।