- Hindi News
- सिंचाई विभाग के एसई सुपरिंटेंडेंट को पीटा
सिंचाई विभाग के एसई सुपरिंटेंडेंट को पीटा
सिंचाईविभाग के कर्मचारियों ने विभाग के ही सेक्शन इंजीनियर सुपरिटेंडेंट को पीट डाला। एसई ने मारपीट की इस घटना के बारे में एसपी हामिद अख्तर को शिकायत दी। मारपीट करने वाले कर्मचारी गुरुवार सुबह औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे एसई को दफ्तर में गैर हाजिर मिले थे। शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने एसई का सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया। इस मामले में एसई ने मारपीट करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस देर रात तक भी मामले की कार्रवाई में जुटी रही।
सर्कलकार्यालय का निरीक्षण
सिंचाईविभाग के एसई सी. प्रभाशंकर गुरुवार को विभाग के सर्कल कार्यालय में औचक निरीक्षण पर गए थे। एसई सुबह साढ़े नौ बजे ही कार्यालय पहुंच गए थे। उस समय अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। 10 बजे तक भी जब कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए तो एसई ने हाजिरी रजिस्टर मंगवाया। हाजिरी रजिस्टर देखकर एसई को दफ्तर में चल रही धांधली का पता चला। रजिस्टर में गुरुवार की सभी कर्मचारियों की हाजिरी उनके आने से पहले से ही लगी हुई थी। एसई ने रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया इस बात की भनक कर्मचारियों की लगी तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
मुकद्दमादर्ज किया जाएगा: मॉडलटाउन थाना प्रभारी भगत सिंह ने बताया कि सेक्शन इंजीनियर का मेडिकल करा दिया गया है। उनकी शिकायत ले ली गई है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
दफ्तर में किया हमला
विभागके कर्मचारी एकत्रित होकर गढ़ी बोलनी रोड पर ही स्थित एसई के कार्यालय मेें पहुंचे। एसई के अनुसार कर्मचारियों ने एसई को दफ्तर के बाहर ही खड़े होकर अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। कर्मचारियों के शोर को सुनकर एसई बाहर आए तो एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने अधिकारी से मारपीट शुरू कर दी। अन्य कर्मचारी भी एसई से मारपीट करने लगे। एसई का बीच बचाव करने पहुंचे सुपरिटेंडेंट प्रेम छाबड़ा के साथ भी कर्मचारियों ने मारपीट की। मॉडल टाउन थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही कर्मचारी वहां से खिसक गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसई का सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया।
कर्मचारियोंने पीटा : एसई
एसईसी. प्रभाशंकर ने बताया कि कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं थे और उनकी हाजिरी लगी हुई थी। वे रजिस्टर को कब्जे में लेकर अपने कार्यालय गए थे जिसके बाद उनके कार्यालय में पहुंचकर कर्मचार