ऑटो को वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत
रेवाड़ी-भाड़ावास मार्ग पर हादसा
भास्करन्यूज|रेवाड़ी
रेवाड़ी-भाड़ावासमार्ग पर गुरुवार को रेवाड़ी की ओर रहे ऑटो को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो के चालक उसमें सवार बिहार निवासी युवक की मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस देर शाम तक भी मामले की कार्रवाई में जुटी हुई थी।
सुलखासे रेवाड़ी रहे थे
गांवसुलखा निवासी 40 जगरूप अपना ऑटो लेकर रेवाड़ी की ओर रहा था। जाटूवास के निकट किसी तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक जगरूप उसमें सवार बिहार के जिला समस्तीपुर निवासी दलीप राय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को यहां के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद माडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस देर रात तक भी मामले की कार्रवाई में जुटी थी।
बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल
दूसरीओर गांव कनुका निवासी बुजुर्ग ओमकार सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक उनसे टकरा गया। दुर्घटना में ओमकार मोटर साइकिल चालक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए यहां के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
एनएच आठ पर पलटा मांस से भरा ट्राला, चालक परिचालक फरार
बावल|राष्ट्रीयराजमार्गसंख्या आठ पर गढ़ी बोलनी चौक के निकट गुरुवार को एक बंद बॉडी का ट्राला डंपर से टक्कर होने के बाद पलट गया। घटना के बाद ट्राला का चालक परिचालक फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्राला को खोलकर देखा तो उसमें मांस भरा हुआ था। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। बंद बॉडी ट्राला जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। एनएच आठ पर गढ़ी बाेलनी चौक के निकट ट्राले की एक तेज रफ्तार डंपर से हल्की भिड़ंत हो गई। असंतुलित होकर ट्राला एनएच आठ पर ही पलट गया। हादसे में गनीमत यह रही कि कोई ट्राले की चपेट में नहीं आया। इस घटना के बाद चालक परिचालक दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने ट्राले को सीधा करने