पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोशाला में गायों को पेयजल चारा समय पर मुहैया हो : एसडीएम

गोशाला में गायों को पेयजल चारा समय पर मुहैया हो : एसडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोसेवा से भगवान प्रसन्न होते हैं। गायों की सेवा ही भगवान श्रीकृष्ण की सेवा है। ये विचार रेवाड़ी रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक संदीप सिंह ने गुरुवार को श्री कृष्णा गौशाला कनीना पहुंचकर वहां उपस्थित गोभक्तों से बातचीत करते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर इन बेजुबान गायों की सेवा करनी चाहिए ऐसा करने से आपको जीवन में बड़े ही आनंद की अनुभूति होगी। भारत आर्यों का देश है तथा गो को माता का दर्जा दिया गया है। माता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। प्रत्येक हिन्दू अपने घरों में एक-एक गाय रखे तो उनकी दुर्दशा भी नहीं होगी।

कनीना की एसडीएम डॉ. सुभिता ढाका ने कहा की सब लोग प्रतिदिन जिस प्रकार से खाना खाते हैं ठीक उसी प्रकार से इन पशुओं को भी नियमित रूप से चारा खिलाना चाहिए। रोजाना एक रोटी गऊओं के लिए निकालनी चाहिए। जिससे आपको बड़ा आनंद मिलेगा। उन्होंने गोशाला का निरीक्षण कर साफ-सफाई तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विदित रहे कि खुड़ाना गोशाला में बीते समय पर चारा एवं पेयजल मिलने से सैकंडों गायों की अकाल मौत हो गई थी। उस घटना की पुनरावृति किसी भी गोशाला में हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गौशाला प्रबंधन को चाहिए कि सही समय पर गायों को पेयजल चारा मिले तथा नियमित रूप उसे साफ-सफाई हो।

उन्होंने कहा की भगवान श्रीकृष्ण ने भी गायों की सेवा कर यह मार्ग दिखलाया था कि इनकी सेवा ही भगवान कि सेवा है गो भक्तों ने गायों के लिए डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी गुहार लगाई जिस पर एसडीएम ढाका ने सप्ताह में दो दिन गोशाला में डॉक्टर की तैनाती का आश्वासन दिया। संदीप सिंह डॉ. सुभिता ढाका ने गोशाला में वट वृक्ष भी लगाया। इस मौके पर दीपचंद यादव, राजसिंह डीआईजी, प्रधान जगमाल सिंह, सुमेर चेयरमैन, वेदप्रकाश यादव, महिपाल यादव, विजय सिंह चेयरमैन, विक्रम यादव, सुरेन्द्र जोशी कमल यादव, सर जीत सिंह ठेकेदार, महाबीर बागोत, नरेन्द्र ठेकेदार उपस्थित थे।

कनीना. गौशालामें गायों को चारा खिलाते एसडीएम सुभिता ढाका एचसीएस अधिकारी संदीप सिंह।