- Hindi News
- ईश्वर भक्ति के लिए अवश्य निकालें समय: बालकृष्ण
ईश्वर भक्ति के लिए अवश्य निकालें समय: बालकृष्ण
श्रीसंकट मोचन सेवा समिति की ओर से कालीमाता रोड स्थित प्राचीन श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास बालकृष्ण महाराज वृंदावन वाले ने ईश्वर की महिमा पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि कलयुग में हरि नाम ही मनुष्य का उद्धार कर सकता है। इसलिए सभी को अपने दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर प्रभु का ध्यान अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अश्विन मास के पितृपक्ष में चंद्रमा की पृथ्वी से अन्य काल की अपेक्षा अधिक निकटता पितरों को हमारे समीप लाती है। इतना ही नहीं श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से उसके पूर्वजों का उद्धार होने के साथ-साथ घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
रेवाड़ी. संकटमोचन मंदिर में श्रीमद भागवत कथा के अवसर पर मौजूद महिलाएं। इनसेट में कथा पाठ करते बालकृष्ण महाराज।