- Hindi News
- आप में कलह, कार्यक्रम के जारी किए दो अलग अलग प्रेस नोट
आप में कलह, कार्यक्रम के जारी किए दो अलग-अलग प्रेस नोट
विधानसभाचुनाव से दूर आम आदमी पार्टी की आंतरिक कलह एक बार फिर उजागर हो गई है। 20 सितंबर को मिशन विस्तार के तहत एक बैठक होनी है। बैठक को लेकर कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए हैं।
गुरुवार को एक गुट की तरफ से जारी प्रेस नोट में पार्टी के प्रवक्ता धर्मपाल यादव ने कहा कि शाम 4 बजे आनंद समारोह स्थल में होने वाली इस बैठक में मिशन विस्तार टीम की गठित राष्ट्रीय टीम की तरफ से राजीव नायर, उत्तर प्रदेश से महक सिंह तरार, दिल्ली से कर्नल देवेंद्र सहरावत शिरकत करेंगे। इस आयोजन के लिए रविंद्र यादव, धर्मपाल, कुसुम एडवोकेट, केएस यादव, जसवंत को जिम्मेदारी दी गईं। उधर आप के दूसरे गुट का कहना है कि यह बैठक शाम को नहीं सुबह 9 बजे धारूहेड़ा चूंगी स्थित गोयल धर्मशाला में होगी। जिला सचिव संजय शर्मा ने कहा कि यह आधिकारिक कार्यक्रम है। 20 सितंबर को होने वाली बैठक में सच्चाई सामने जाएगी।