पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरलोड वाहन चालकों पर कसा शिकंजा, एक ही रात में 15 वाहन जब्त

ओवरलोड वाहन चालकों पर कसा शिकंजा, एक ही रात में 15 वाहन जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपना नेता चुनो रे भाई, लोकतंत्र बनाओ स्थायी

मतदान जागरुकता के लिए स्कूलों से निकली रैली

भास्करन्यूज|रेवाड़ी/धारूहेड़ा/नांगलमूंदी

राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा खरकड़ा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर से मतदान जागरुकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। धारूहेड़ा में रैली को प्राचार्य देवेन्द्र पाल सिंह चौहान ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली धारूहेड़ा में मुख्य गलियों सड़कों तथा बाजारों से निकाली गई। वहीं खरखड़ा स्कूल में प्राचार्य देशराज शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली स्कूल से शुरू होकर गांव की गलियों से होते हुए वापस स्कूल में ही संपन्न की गई। रैलियों के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां बैनर लिए हुए थे। विद्यार्थियों ने ‘अपना नेता चुनो रे भाई अपना तंत्र बनाओ स्थाई, सम्मान से मतदान मतदान से सम्मान’ आदि नारों से लोगों को जागरूक किया।

वहीं बनीपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर से भी जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें एसएमसी प्रधान संजय कुमार, एसएमडीसी प्रधान सतबीर सिंह प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने रैली का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि 18 वर्ष आयु के सभी युवाओं को वोट बनवाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। जो व्यक्ति मताधिकार प्राप्त करके भी मत का प्रयोग नहीं करता है वह लोकतंत्र का सच्चा रक्षक नहीं है।

रैलीको हरी झंडी दिखाई

वहींनांगलतेजू स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा भी मतदान जागरुकता के लिए रैली निकाली। प्राचार्य तेजपाल रंगा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। विद्यार्थियों शिक्षकों ने ग्रामीणों को मतदान का महत्व समझाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

मतदानवोट बनवाने के लिए किया जागरूक : जाडरादेहलावास गुलाबपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव में रैली निकाल कर ग्रामीणों को मतदान करने वोट बनवाने के लिए जागरूक किया। जाडरा स्कूल प्राचार्य अरविंद कुमार देहलावास गुलाबपुरा के प्राचार्य अशोक कुमार ने विद्यार्थियों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने चुनाव में मतदान करने के लिए अपने मत का प्रयोग करने 18 वर्ष के युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया।

धारूहेड़ा. राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक वि