पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाम में 10 मिनट सायरन बजाती रही एंबुलेंस

जाम में 10 मिनट सायरन बजाती रही एंबुलेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | शहरमें बिगड़ती जाम व्यवस्था का शिकार अब एंबुलेंस से जाने वाले मरीज भी होने लगे हैं। गुरुवार को नाईवाली पर लगे जाम में एक एंबुलेंस को निकलने में 10 मिनट से ज्यादा का समय लगा। संयोग से एंबुलेंस में लेटे मरीज की स्थिति नहीं बिगड़ी। सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बेकाबू होती जा रही है। एकलव्य क्लब के उपाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि इस बारे में प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुईं। संगठनों ने उपायुक्त से इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।