आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बढ़े हाथ
रेवाड़ी | जम्मू-कश्मीरमें आपदा में फंसे लोगों की सहायता के लिए जिले के निवासी आगे रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जितेन्द्र यादव ने 21 हजार रुपए, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना ने 18 हजार 585 रुपए, विद्या बाई निवासी पाल्हावास ने 31 सौ रुपए, उर्मिला यादव रेवाड़ी ने 11 सौ रुपए, तेजश रेवाड़ी ने 501 रुपए, हरिराम पाल्हावास ने 500 रुपए तथा अनिल प्रवीण ने 300 रुपए ‘जे एंड के डिजास्टर रिलीफ फंड रेवाड़ी‘ में जमा करवाए। बता दें कि उपायुक्त के निर्देशानुसार आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए ‘जे एंड के डिजास्टर रिलीफ फंड रेवाड़ी‘ के नाम से राशि का चैक या बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से अधीक्षक उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 112 में जमा करवाकर उसकी रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
रेवाड़ी। जम्मू-कश्मीर आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सहायता राशि का चेक डीसी को सौंपते नागरिक।