पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अश्लील हरकत करने वाले को भेजा जेल

अश्लील हरकत करने वाले को भेजा जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | रामपुराथाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने कुतुबपुर निवासी युवक पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक को काबू कर लिया है। दबोचे गए आरोपी की पहचान कुतुबपुर निवासी मोहित उर्फ मंकू के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने बताया है कि बीती शाम वह अपने घर में अकेली ही थी। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाला युवक मोहित उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया था। महिला की शिकायत पर मुकद्दमा दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को काबू कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।