- Hindi News
- चाेरी का सामान बेचने के चक्कर में चढ़े हत्थे
चाेरी का सामान बेचने के चक्कर में चढ़े हत्थे
रेवाड़ी | खलीलपुरीमें एक किसान के खेत से बदमाशों ने लोहे की तार एंगल चोरी कर बेचने की फिराक में घूमते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बदमाशों की पहचान राजस्थान के जिला दौसा के गांव खारली निवासी पिंटू भोपा जिला अलवर के गांव लायदा का गावदा निवासी राजू के रूप में हुई है। बदमाशों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। खलीलपुरी निवासी शमशेर सिंह ने फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए अपने खेतों के चारों ओर लोहे की एंगल तारें लगाई हुई थी। 15 सितंबर की रात को बदमाशों ने शमशेर सिंह के खेतों से हजारों रुपए कीमत की लोहे की एंगल तारें चोरी कर ली थी। शमशेर ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को इसकी शिकायत देकर चोरी का मुकद्दमा दर्ज कराया था। पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि टोल प्लाजा के निकट दो युवक चोरी की गई लोहे की एंगल तारें बेचने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई कुछ एंगल तारें बरामद कर ली। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे खलीलपुरी के निकट ही झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं। दोनों आरोपियों को चोरी के इल्जाम में जेल भेज दिया गया है।