पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांजे का अवैध कारोबारी गिरफ्तार

गांजे का अवैध कारोबारी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | शहरके राजीव नगर मोहल्ला के धक्का बस्ती में गांजा बेचने का अवैध कारोबार कर रहे एक बदमाश को पुलिस ने काबू किया है। दबोचे गए बदमाश की पहचान बस्ती के ही निवासी नवीन उर्फ राजू के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने 87 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। युवक के खिलाफ नशीला पदार्थ रखने के जुर्म में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव नगर धक्का बस्ती में युवक नवीन गांजा बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने बीती रात युवक को मोहल्ले से ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान बदमाश के पास से 87 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज करके पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।