पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलु गैंग का सरगना अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

आलु गैंग का सरगना अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलुगैंग के सरगना झोटा के घर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात सुनील डुलगच को उदयपुर पुलिस ने उसके साथियों के साथ पकड़ा है। दबोचे गए सुनील के साथ ही कार में शहर का एक मेटल व्यवसायी भी मिला है। व्यवसायी के साथ ही सुनील अहमदाबाद राजस्थान घूम रहा था।

झोटा गैंग आलू गैंग में लंबे समय से रंजिश चली रही है। अगस्त में आलु की हत्या कर दी गई थी। 27 अक्टूबर को आलू के भाई सुनील ने अपने साथियों के साथ झोटा के घर पर फायरिंग की थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद से ही सुनील अपने साथियों के साथ फरार चल रहा था।

अवैधहथियार के साथ चढ़ा हत्थे : गोवर्धनविलास थाना पुलिस दो दिन पूर्व हाईवे पर पेट्रोलिंग के दौरान बाईपास के पास खड़ी एक गाड़ी पर संदेह होने पर जांच करनी चाही तो उसमें से दो लोग भागने लगे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से दो पिस्टल, तीन मैगजीन पांच कारतूस बरामद किए गए।

शहर का व्यापारी भी साथ

गाड़ीमें ही सुनील डुलगच के साथ बाकी के जो तीन लोग सवार थे उनकी पहचान रेवाड़ी निवासी शशिभूषण तथा झज्जर के गांव सुलोदा निवासी दो भाई अजीत संदीप यादव के रूप में हुई है। पवन जहां सुनील की गाड़ी का चालक है वहीं शशिभूषण, अजीत संदीप स्क्रैप व्यापारी हैं। सुनील की सूचना मिलते ही रेवाड़ी पुलिस राजस्थान के लिए रवाना हो गई है।

^सुनील की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी मिल गई है। शीघ्र ही उसे राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। -मुख्तयार सिंह, कार्यवाहकप्रभारी, सिटी थाना