- Hindi News
- खोरी स्टैंड पर फायरिंग पथराव, एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
खोरी स्टैंड पर फायरिंग पथराव, एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
रेवाड़ी-नारनौलमार्ग पर खोरी बस स्टैंड के निकट बीती रात टाटा में सवार होकर आए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर ट्रक को लूटने का प्रयास किया। ट्रक के अंदर सवार चालक मालिक के विरोध के कारण सफल नहीं होने पर हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बारे में तुरंत ही पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन उसे पहुंचने में एक घंटे लग गए। इस बीच बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।
घटना शनिवार रात की है। खोरी निवासी अनिल कुमार पुत्र भीमसिंह ने अपना ट्रक खोरी बस स्टैंड पर खड़ा कर ट्रक के दो चालक बोहका निवासी तेजपाल नांगल मोहनपुर निवासी सुनील कुमार के साथ ट्रक के भीतर ही केबिन में सोए हुए थे। रात करीब 11 बजे गाड़ी से आए आधा दर्जन बदमाशों में से एक बदमाश पिस्टल लेकर ट्रक के केबिन को खोलकर भीतर घुस अनिल की कनपट्टी पर पिस्टल तान दी। अनिल ने केबिन में घुसे बदमाश को लात मारकर बाहर गिरा दिया। मालिक अनिल चालकों ने शोर मचा दिया। स्थिति को भांपकर बदमाशों ने हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी और शोर सुनकर रहे लोगों पर पथराव करते हुए भाग निकले।
आरोपियों को काबू करने के प्रयास चल रहे हैं : चौकी प्रभारी
कुंडचौकी प्रभारी एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। बदमाशों को काबू करने के लिए नाकेबंदी की गई थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
1 घंटा देरी से पहुंची पुलिस, नहीं लगा बदमाशों का सुराग
बदमाशोंकी इस वारदात की सूचना अनिल कुमार ने कुंड पुलिस कंट्रोल रूम को दी। घटना की सूचना दिए जाने के करीब 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस एक्शन में आई तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे।