ब्लॉक स्तर पर सड़क सुरक्षा परीक्षा आज
रेवाड़ी पुलिसविभाग की ओर से जिला के सभी स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए ब्लॉक स्तर की परीक्षा 15 दिसंबर को होगी। स्कूल स्तर की परीक्षा 10 दिसंबर को हो चुकी है। ब्लॉक स्तर की परीक्षाओं का संचालक अपने-अपने ब्लाक में बीईओ के द्वारा किया जाएगा। ब्लाक स्तर की परीक्षा में स्कूल स्तर के पेपर में पास होने वाले बच्चे बैठेंगे। एसपी नाजनीन भसीन का कहना है कि इस तरह की परीक्षाओं के आयोजन का मुख्य लक्ष्य स्कूली बच्चों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।