पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूषित पानी छोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए मिले एसपी से

दूषित पानी छोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए मिले एसपी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैचानाके बरसाती पानी निकासी नाले में अवैध तरीके से गंदा पानी डालने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नैचाना के लोगों ने एसपी नाजनीन भसीन से मुलाकात की। ग्रामीणों ने उक्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

एसपी से मिलने पहुंचे सरपंच करण सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से गांव में बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया है। नाले को आधा बनाकर ही छोड़ दिया गया। उक्त नाले में अब गांव के ही कुछ लोग लगातार गंदा पानी छोड़ रहे हैं। गंदा पानी नाले में जमा होने केे कारण यहां का वातावरण बदबूदार हो रहा है तथा मच्छर मक्खी भी पैदा हो रहे हैं। सरपंच ने बताया कि उन्होंने अगस्त माह में एक प्रस्ताव पास कराकर जिला प्रशासन से इस नाले का निर्माण गांव की बाहरी फिरनी पर करने की गुहार लगाई थी, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अगर नाले में गंदा पानी डालने वालों को रोका जाता है तो वे मारपीट पर उतारु हो जाते हैं।

हनुमान, धर्मपाल, रामप्रताप, पंच ओमप्रकाश, राज कपूर, कैलाश आदि ग्रामीणों ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।