चोरी करके भाग रहे तीन बदमाश पकड़े
एनएचआठ पर जलियावास के निकट पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा है। दबोचे गए बदमाश अपने ट्रक में सैंटरिंग की प्लेट चोरी करके ले जा रहे थे। बदमाशों से पुलिस ने चोरी की 32 प्लेट बरामद की है। दबोचे गए तीनों बदमाशों की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ के गांव दहारा निवासी राहुल, इस्लाम अनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों के एक फरार साथी की भी तलाश शुरू कर दी है।
ट्रकसे सैंटरिंग की 32 प्लेटें बरामद
बीतीरात कसौला थाना पुलिस दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गश्त कर रही थी। गांव जलियावास के निकट पुलिस को एक ट्रक के निकट चार युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। जब पुलिस युवकों के पास पहुंची तो चारों ट्रक में सवार होकर भाग लिए। पुलिस ने ट्रक को रुकवा लिया।
पुलिस ने ट्रक में सवार तीन युवकों को काबू कर लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक से सैंटरिंग की 32 प्लेटें बरामद की है। सख्ती से हुई पूछताछ में तीनों ने बताया कि प्लेटों को वे जलियावास स्थित सैंटरिंग की दुकानों निर्माणाधीन मकानों से चोरी कर लाए है। पुलिस ने ट्रक प्लेटों को जब्त कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।