सम्मान के साथ सैनिक की अंत्येष्टि
वीरचक्र प्राप्त डहीना के 90 वर्षीय कैप्टन होशियार का आकस्मिक निधन हो गया। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें गत दिवस ही रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
दुश्मनोंके दांत किए थे खट्टे
कैप्टनहोशियार ने सेना की पैरा बटालियन फोर्स में भर्ती होकर 1948 में भारत-पाक युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे। उनकी बहादुरी पर राष्ट्रपति द्वारा उन्हें 1948 में वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। बाद में उन्हें पदोन्नति देकर सूबेदार बनाया गया। अंत्येष्टि के दौरान जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार विजय कुमार ने श्रद्धांजलि दी, हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी।
होशियार सिंह वर्ष 1971 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे, तभी से सामाजिक कार्यों में सहयोग कर रहे थे। उनके पांच पुत्रों में से दो सेना में ही सेवाएं दे रहे हैं। वहीं उनका पोता धीरज भी पैरा मिलिट्री फोर्स में है।
इस मौके पर जिला सैनिक बोर्ड से डब्ल्यूओ लालाराम यादव, सरपंच सतपाल यादव, जयपाल यादव, पटवारी हल्का डहीना रविन्द्र कुमार, सूबेदार विजय सिंह, कर्नल जयनारायण, प्रो. अनिरुद्ध यादव, डीके यादव, रामानंद यादव, पूर्व सरपंच बिरेंद्र सिंह, कैप्टन रघुवीर सिंह, सूबेदार रंगराव, डिप्टी कमांडेंट गंगाराम, कप्तान रगबीर, पैक्स के पूर्व चेयरमैन बिशंभर दयाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने वीर चक्र होशियार सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
डहीना. वीरचक्र प्राप्त सैनिक की अंत्येष्टि पर सलामी देती पुलिस की टुकडी।