पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दादा दादी को समर्पित कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, दिए कई संदेश

दादा-दादी को समर्पित कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, दिए कई संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनपब्लिक स्कूल के अंकुर विंग की ओर से ग्रैंड पेरेंट्स-डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बंटोरी।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान आदेश्वर कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम एलकेजी के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

कनुप्रिया के भक्ति गीत पालन हारे.. पर खूब वाहवाही लूटी। दादा-दादी को समर्पित इस कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से रूठना मनाना, नानी के घर जाना और कहानी सुनना, दादा-दादी और नाना-नानी के संग खेलना आदि घटनाओं को मंच पर प्रस्तुत किया। शिक्षा का महत्व नाटिका एवं इत्ती सी हंसी-इत्ती सी खुशी गीत के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा देने और बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर एकल गायन प्रतियोगिता के विजेता बच्चों एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

ग्रैंडफिनाले रहा आकर्षण का केंद्र

बच्चोंकी ओर से प्रस्तुत ग्रैंड फिनाले आकर्षण का केंद्र रहा। अंकुर प्रभारी रेणुका जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विन्नी कौशिक ने किया। इस मौके पर विशेष रूप से समिति उपप्रधान सुभाष जैन, प्रबंधक पदम कुमार जैन, सचिव तरुण जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन आदि मौजूद थे। सभी ने बच्चों के प्रतिभा को सराहा और भविष्य में आगे बढ़ते रहने को प्रेरित किया।

रेवाड़ी. जैनस्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।