पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलास्तर पर प्रथम रही नांगलपठानी की टीम सम्मानित

जिलास्तर पर प्रथम रही नांगलपठानी की टीम सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीय अंडर-16 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नांगलपठानी की टीम को ग्राम पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया। बास्केटबॉल की जिला स्तर प्रतियोगिता गत दिवस रेवाड़ी के तुलाराम स्टेडियम में कराई गई थी। इसमें नांगलपठानी की टीम प्रथम रही थी। टीम 21 दिसंबर से शुरू होने वाले हरियाणा राज्य खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। टीम के खिलाड़ी सचिन पुत्र बिरेंद्र पठानिया, भूपेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र, नीतिश पुत्र हरिकृष्ण, सचिन पुत्र अनिल, आशीष पुत्र नरेश, साहिल पुत्र महेश का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। इसके अलावा अंकित, मनोज, भविष्य, अशोक, इन्द्रजीत, साहिल, नितिन विजेता टीम में खेले। गांव की सरपंच पूनम देवी, जगमाल सिंह, पूर्व हेडमास्टर रणधीर सिंह बेरीवाला, योग प्रशिक्षक जगदीशलाल आदि ने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।