जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आएं
बावलविधायक डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि आधुनिक भागदौड़ भरे जीवन गलत खानपान के कारण बीमारियां तेजी से घर कर रही है। उन्होंने कहा कि इन हालातों में हमें अपने खान पान का विशेष तौर पर ध्यान रखने की जरूरत है। विधायक रविवार को ब्रास मार्केट स्थित डॉ. केके नागर अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के शुभारंभ पर संबोधित कर रहे थे।
पेशेको सिर्फ कमाई का जरिया बनाएं
डॉ.बनवारीलाल ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का आयोजन आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। देश में जाने कितने ही ऐसे लोग हैं जो अभाव के कारण अपनी बीमारियों को दिखाने के लिए चिकित्सक के पास जा ही नहीं पाते।
उन्होंने कहा कि हर चिकित्सक को भी चाहिए कि वे इस पवित्र पेशे को कमाई का जरिया बनाए और जरूरतमंदों की सहायता भी करे।
जरूरतमंदोंको दी दवाइयां
शिविरमें मधुमेह, हृदय, श्वास एवं चर्मरोग के मरीजों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यकता अनुसार दवाइयां भी दी गई। शिविर में डॉ. केके नागर, डॉ. साक्षी ने मरीजों का उपचार किया। इस अवसर पर ओपी बागड़ी, जुगल किशोर, हरिसिंह, किशनलाल शर्मा, घनश्याम, जोगेंद्र, सत्यपाल रामसिंह मौजूद रहे।