पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेफ्टिनेंट बन दादा का सपना किया पूरा

लेफ्टिनेंट बन दादा का सपना किया पूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालावासजमापुर निवासी रितेश यादव सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। रितेश ने नेशनल डिफेंस एकेडमी से कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट पद हासिल किया। रितेश के पिता सूबेदार ब्रह्मप्रकाश माता संतोष ने बताया कि रितेश ने लेफ्टिनेंट बन अपने स्वर्गीय दादा का सपना पूरा करने के साथ ही गांव जिला का नाम रोशन किया है।

यादुवेंद्रभी बना लेफ्टिनेंट

वहींरालियावास निवासी यादुवेंद्र पुत्र ओमपाल यादव ने भी सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है। लेफ्टिनेंट बनकर गांव पहुंचे यादुवेंद्र को ग्रामीणों ने सम्मानित किया। यादुवेंद्र के दादा युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि उसने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से कमीशन प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। ग्रामीणों ने यादुवेंद्र को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अन्य ग्रामवासी मौजूद थे।