- Hindi News
- बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों का विकास जरूरी
बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों का विकास जरूरी
सहकारिताराज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि शिक्षण संस्थानों का जितना विकास हो, उतना शिक्षा के लिए बेहतर है। शिक्षा विकास की धूरी है।
यादव सोमवार को गांव डहीना में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चार कमरों का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शांति देवी रेवती देवी ने दान देकर मैचिंग ग्रांट के तहत विद्यालय में कमरों का निर्माण करवाकर सराहनीय सामाजिक कार्य किया है।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर प्रयास किए जाएं तो सफलता अवश्य कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को चाहिए कि वो शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा को अपनाएं।
गांवके विकास के लिए 11 लाख की घोषणा
कार्यक्रमके दौरान उन्होंने डहीना गांव में विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपए विद्यालय में मिट्टी के भरत के लिए 4 लाख रुपए देने की घोषणा की।
वहीं सहकारिता मंत्री ने सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मामडिया ठेठर एमबी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियानी के वार्षिकोत्सव में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उन्होंने सर्वोदय विद्यालय में पुस्तकालय के लिए दो लाख, शिवा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना में डेढ़ लाख रुपए तथा एमबी विद्यालय गुडियानी में एक कमरे के निर्माण के लिए अनुदान की घोषणा की। इस अवसर पर जिला प्रमुख सुरेश देवी, डॉ. एमएल रंगा, एसडीएम बावल जितेन्द्र कुमार, पूर्व मंत्री एचडी यादव, लक्ष्मण सिंह यादव, एसबी यादव, एकता यादव, सरपंच सतपाल, शांति देवी, रेवती देवी, पार्षद दलबीर सिंह, राजबाला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
रेवाड़ी उद्घाटन समारोह में उपस्थित छात्राएं।
रेवाड़ी. नवनिर्मितकमरों का उद्घाटन करते सहकारिता मंत्री विक्रम यादव।