खोल-बलवाड़ी की जर्जर सड़क बनाने की मांग
खोलसे बलवाड़ी को जाने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बिखर चुकी है। रोड़ियां निकल कर सड़क पर फैल गई हैं। सड़क की खस्ताहालत वाहन चालकों के परेशानी बनी हुई है। वाहन चालकों की परेशानी के साथ ही वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। आसपास के गांवों के प्रतिनिधियों अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव खोल, नांधा, बलवाड़ी, मायण खालेटा के ग्रामीणों का प्रमुख संपर्क मार्ग है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग को काफी समय पूर्व पहाड़ों का काटकर बनाया गया था, बनाने के बाद से लेकर अभी तक एक बार भी संबंधित विभाग ने इसका मरम्मत करना आवश्यक नहीं समझा है। रेवाड़ी से वाया बलवाड़ी होकर चलने वाली एक सहकारी समिति की बस भी इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की वजह से बलवाड़ी तक ही चल रही हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस सड़क मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत करवाकर इसे दुरुस्त करने की मांग की है।
कुंड. खोलबलवाडी मार्ग क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालको को परेशानी उठानी पड रही है।