पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात सौ विद्यार्थियों ने दी साइंस ओलंपियाड की ऑनलाइन परीक्षा

सात सौ विद्यार्थियों ने दी साइंस ओलंपियाड की ऑनलाइन परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइंसओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से विज्ञान, गणित और साइबर ओलंपियाड की द्वितीय चरण की परीक्षा शहर के विभिन्न चार केंद्रों पर आयोजित की गई।

यह परीक्षा पहली बार ऑनलाइन हुई। परीक्षा में करीब विभिन्न स्कूलों के लगभग 700 विद्यार्थी शामिल हुए। फाउंडेशन के क्षेत्रीय समन्वयक नवीन अदलक्खा ने बताया कि इस द्वितीय चरण की ऑनलाइन परीक्षा के लिए ब्रास मार्केट में तीन और आरपीएस स्कूल में एक केंद्र बनाया गया था।

परीक्षा में 50 वस्तुनिष्ठ सवालों के उत्तर पूछे गए थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा का परिणाम 20 दिन के अंदर घोषित कर दिया जाएगा। विजेता विद्यार्थियों को फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की ओर से समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षा में रेवाड़ी महेंद्रगढ़ जिला के 65 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

20.रेवाड़ी। ऑलंपियाड की ऑनलाइन परीक्षा देते विद्यार्थी।