- Hindi News
- भ्रष्टाचार मामले पर भाजपा ने खोला मोर्चा
भ्रष्टाचार मामले पर भाजपा ने खोला मोर्चा
इंदिरागांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में शिक्षक भर्ती से लेकर अन्य अनियमितताओं के मामले पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सतीश खोला जिला ईकाई सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। विवि की अनियमितताओं को लेकर मामला अब सीएम के पास जा पहुंचा है। शिक्षक भर्ती से लेकर विवि के मास्टर प्लान वीसी की कोठी तक जांच के घेरे में हैं और सीएम से मांग की गई है कि सभी मामलों की गहनता से जांच कराई जाए।
मीरपुर विवि के साथ विवादित मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। यूनिवर्सिटी में शिक्षक गैर शिक्षक भर्ती का मामला हो या निर्माण कार्य को लेकर सामने आई अनियमितताएं सभी मामलों में विवि घिरता नजर रहा है। विश्वविद्यालय में चल रही धांधलियां अब इस कदर चरम पर पहुंच गई है कि इसकी शिकायतें लंबे समय से राज्यपाल तक पहुंचने के बाद अब सीएम के पास भी भेज दी गई है। भाजपा जिला ईकाई की ओर से भेजी गई शिकायतों में शिकायतों के वे सभी साक्ष्य भी लगाए गए हैं, जो विवि की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। शिकायत के साथ वे पत्र भी लगाए गए हैं, जो विवि की फैकल्टी ने ही राज्यपाल को पहले भेजे हुए हैं। शिकायत में साफ तौर पर कहा गया है कि विवि में शिक्षक गैर शिक्षकों की भर्ती में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं, जिनकी जांच हो तो सच सामने आएगा।
एक साल के दौरान एकेडमिक काउंसिल की महज एक ही मीटिंग बुलाई गई है। डेपुटेशन पर लाए गए शिक्षकों को डीन, हेड एग्जाम कंट्रोलर तक बना दिया गया है। यहां तक की वीसी की चार एकड़ में बने आवास तक को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। विवि में होने वाले अधिकांश कार्य गुपचुप तरीके से कराए गए हैं, जिनमें टेंडर तक आमंत्रित नहीं किए गए। वीसी की कार ने दो माह के दौरान सितंबर 2013 से लेकर नवंबर 2013 के बीच 1 लाख 36 हजार 470 रुपए का तेल फूंक डाला, जिसकी जांच आवश्यक है। इसके अतिरिक्त विवि में बन रही लाइब्रेरी को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। साफ तौर पर कहा गया है कि मास्टर प्लान में मनमर्जी चलाई जा रही है, जिसकी जांच जरूर होनी चाहिए।
इन तीन मुद्दों पर हो जांच
विविमें बगैर योजना के भवन निर्माण हो रहा है। विद्यार्थियों ने इसके विरोध में बाकायदा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया है। मास्टर प्लान की जांच कराई जाए। विवि में शिक्षकों की भर्ती नियमानुसार नहीं हुई, इसकी जांच हो। गैर शिक्षकों की भर्ती में भाई-भतीजावाद हुआ।
जांच जरूरी, भ्रष्टाचार सामने आएगा : खोला
^विविमें जो भी भ्रष्टाचार हुआ है या हो रहा है उसकी जांच के लिए सीएम को शिकायत भेजी गई है। इन मामलों में जांच होगी तो भ्रष्टाचार सामने आएगा। -सतीशखोला, भाजपा जिलाध्यक्ष, रेवाड़ी।