- Hindi News
- नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार
रेवाड़ी | चिल्हड़निवासी एक युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ अपने घर पर ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। नाबालिग के परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके उसे दबोच लिया है।
रोहड़ाई थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग 7 फरवरी की रात को अपने घर पर ही सोई हुई थी। इसी दौरान चिल्हड़ निवासी युवक संदीप उसके घर चोरी छिपे पहुंचा और छात्रा को बहला फुसलाकर अपने घर ले आया। युवक संदीप ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा ने घर लौटकर इस घटना के बारे में अपने परिवार के लोगों को बताया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक संदीप को काबू कर लिया है।