वालीबॉल स्पर्धा में रेवाड़ी बना विजेता
कुंड | गांवखालेटा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में माता दुर्गा मंदिर समिति एवं ग्रामीणों की ओर से दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 20 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच जेआरडी क्लब रेवाड़ी आदर्श क्लब खालेटा के बीच खेला गया। इसमें रेवाड़ी की टीम ने खालेटा की टीम को 30-25 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। समिति की ओर से गांव के नंबरदार विक्रम सिंह ने विजेता टीम को 51 सौ उपविजेता टीम को 41 सौ रुपए का नकद देकर सम्मानित किया।