- Hindi News
- 3 आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने की जगह जगह छापेमारी
3 आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने की जगह-जगह छापेमारी
कनीनामें कोचिंग सेंटर संचालक की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा एक हत्यारोपी को काबू करने के बाद तीन अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस गिरफ्त में आए हत्यारोपी विजय यादव ने पुलिस रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। जिसमें मृतक प्रवेश कुमार के मोबाइल की टूटी हुई सिम, टूटा हुआ मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त डंडे सहित स्कारपियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
एकआरोपी ने किए रिमांड के दौरान खुलासे
पुलिसरिमांड के दौरान विजय ने तीन अन्य लोगों के नाम बताए हैं जिनमें सोनू, सुनील, सोनू उर्फ कुलदीप शामिल बताए गए हैं। उल्लेखनीय है कि बीती 31 जनवरी की रात आठ बजे कोचिंग सेंटर के पार्टनर विजय यादव ने अपने साथी प्रवेश कुमार वासी औरेया उत्तर प्रदेश को अपनी स्कारपियो गाड़ी में ये कहकर बैठा ले गया कि उन्हें भडफ़ में किसी पार्टी में जाना है। गाड़ी में अन्य चार व्यक्ति पहले से सवार थे। अगले दिन प्रवेश कुमार अंतिम सांसें गिनने की गंभीर हालत में रेवाड़ी स्थित अस्पताल में दाखिल मिला जिसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया था। मृतक प्रवेश कुमार के भाई रविंद्र कुमार की शिकायत पर कनीना पुलिस ने विजय यादव सहित 4 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच कार्रवाई प्रारंभ की। पुलिस ने विजय यादव को घटना के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान विजय ने स्कार्पियो गाड़ी में सवार तीन युवकों के नाम बताए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। विजय द्वारा बताए अनुसार पुलिस ने चंडीगढ़ के रास्ते अम्बाला के समीप किसी होटल के नजदीक से मृतक का टूटा हुआ मोबाइल सिम बरामद कर ली है। हत्याकांड मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी कर रही है।
पुलिस ने मृतक प्रवेश कुमार का टूटा मोबाइल सिम, हत्या में प्रयुक्त डंडे सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।