सट्टा खाईवाली करते आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी |ामपुरा थानापुलिस ने सट्टा खाईवाली करते हुए बीती रात एक आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान कुतुबपुर निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई है। बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुबपुर में उक्त आरोपी सट्टा खाईवाली का धंधा करता है। पुलिस ने सूचना के अनुसार छापा मारकर उक्त आरोपी को सट्टा खाईवाली करते हुए मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग पांच सौ रुपए भी बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।