पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालपुरा में घर में सेंध, कटला बाजार से पशु आहार की चोरी

मालपुरा में घर में सेंध, कटला बाजार से पशु आहार की चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरासे चोर एक घर से नकदी जेवरात तथा कटला बाजार से पशु आहार चोरी कर ले गए। चोरी की दोनों ही वारदातों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

मालपुरा निवासी राममेहर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 3 फरवरी को घर पर उनकी बूढ़ी मां अकेली थी तथा वह अपने कमरे में सो रही थी। चोरों ने घर में सेंध लगा दी। चोर घर में रखी 23 हजार रुपए की नकदी सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

राममेहर के घर पहुंचने पर चोरी की घटना का खुलासा हुआ। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने राममेहर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर चोरों को तलाश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कटला बाजार में भी लगाई सेंध

शहरनिवासी किशन कुमार की कटला बाजार में एमपी ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात को चोर दुकान के बाहर रखी पशु आहार की 48 बोरी चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ। व्यापारियों ने सिटी थाना में पहुंच कर चोरी की घटना पर रोष भी प्रकट किया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर बोरियां उठाते हुए नजर रहे है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।