पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिखाया दम, बेस्ट एथलीट बने पूनम कर्णसिंह

दिखाया दम, बेस्ट एथलीट बने पूनम कर्णसिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाहड़के राजकीय महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के दौरान लड़के लड़कियों के दोनों ही वर्गों की प्रतियोगिताएं कराई गई। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर बीए द्वितीय वर्ष की पूनम तथा बीए तृतीय वर्ष के कर्णसिंह को बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश खोला मौजूद रहे।

100400 मीटर रेस में पूनम रही प्रथम

प्रतियोगितामें लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में पूनम प्रथम, प्रियंका द्वितीय मोनिका तृतीय रही। 400 मीटर में पूनम, पूजा मेहरा रेनू, लंबी कूद में पूनम, मोनिका रेनू क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा लड़कियों के जैवलीन थ्रो में मोनिका, मनीषा साक्षी, चट्टी रेस में साक्षी, पूजा मेहरा रिंकू कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के जैवलीन थ्रो में विष्णु, कर्णसिंह सत्यव्रत, सौ मीटर दौड़ में प्रीतम, राहुल रजनीश, लंबी कूद में राहुल, कर्मवीर विष्णु क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में दीपक, संदीप महेश, 400 मीटर में प्रीतम, महेश दीपक ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया। मुख्यातिथि सतीश खोला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों की छुपी प्रतिभा निखरती है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सूर्यपाल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में प्रतिभागिता के लिए प्रेरित किया। संचालन प्राध्यापक रोहताश तथा मंच संचालन ईश्वर शर्मा ने किया। इस मौके पर अजीत सिंह, डॉ. सुधीर लांबा, राजीव, डॉ. देवेंद्र कुमार, ऋतु चौधरी, डॉ. एसएस यादव, डॉ. हरिप्रकाश, मीना, शिवांगी, कर्मवीर, कपिल कुमार, सुरेश कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि।

रेवाड़ी. नाहडकॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भालाफेंक दौड़ स्पर्धा में अपना प्रदर्शन करते खिलाड़ी।