अलग-अलग स्थानों से ट्रैक्टर बाइक चोरी
वाहनचोरी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। चोर अलग-अलग स्थानों से एक ट्रैक्टर तीन मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। चोरी के सभी मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गुड़गांव के गांव खेतियावास निवासी जंप सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर बीती शाम यहां की ब्रास मार्केट में आए थे। उन्होंने ट्रैक्टर को ब्रास मार्केट में खड़ा किया था। देर शाम चोर ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। इसी क्रम में सेक्टर-चार निवासी प्रदीप कुमार ने शनिवार को अपनी मोटरसाइकिल को घर के सामने खड़ा किया हुआ था, जहां से चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। दोनों मामलों में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर जिला अलवर के गांव तिनकीरूड़ी निवासी सतीश कुमार अपनी मोटरसाइकिल पर गांव जलियावास में आए थे जहां से चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। इसी क्रम में गांव सांपली निवासी श्रीराम ने अपनी मोटरसाइकिल को घर के निकट खड़ा किया हुआ था। जहां से चोर मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। दोनों मामलों में कसौला थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।