- Hindi News
- वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को किया सम्मानित
वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बालावासजमापुर स्थित डीएन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर हुए उत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृ़तिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी, वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि राव चिरंजीव ने किया। मुख्यातिथि ने कहा कि आज के प्रतियोगिता दौर में एक कदम आगे रहने के लिए विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा की जरूरत है। विद्यालय प्राचार्य मीनू यादव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांधा। देशभक्ति कार्यक्रमों ने सभी को भाव विभोर किया। चेयरमैन राम अवतार यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद निरंकारी मंडल से कन्हैयालाल सिंधार सिंह ने विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल स्टॉफ सदस्यों के साथ ही अभिभावक अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
रेवाड़ी. बालावासजमापुर स्थित डीएन स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं।
बालावास जमापुर स्थित डीएन स्कूल में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते मुख्यातिथि।