पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी का पानी बंद कराने के लिए एसडीएम से मिले जड़थल के ग्रामीण

कंपनी का पानी बंद कराने के लिए एसडीएम से मिले जड़थल के ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी|जड़थल मेंनिजी कंपनी द्वारा भूमिगत जल दोहन के मामले में ग्रामीणों का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने एसडीएम यशपाल यादव को ज्ञापन सौंपकर एक बार फिर से भूमिगत जल के दोहन को बंद कराने की मांग की है।

जड़थल में एक निजी कंपनी द्वारा भू-जल दोहन को लेकर बीते करीब दो माह से ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी ने पीने के पानी के नाम पर कनेक्शन लिया था, लेकिन कंपनी द्वारा भूमिगत जल का लगातार प्रयोग व्यवसायिक काम में हो रहा है, जिससे गांव में भूमिगत जलस्तर नीचे गिरता जा रहा है। ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम यशपाल यादव को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि कंपनी ने जिस जगह पर सबमर्सिबल खोदा हुआ है वह अंबे सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन है। ट्रस्ट की जमीन में से ही कंपनी ने पाइप लाईन डाली हुई है। पाइप लाईन ट्रस्ट की जमीन पर निर्माण कार्य में भी बाधक है। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि भूमिगत जल के औद्योगिक दोहन को बंद कराया जाए। ज्ञापन सौंपने आने वालों में निहाल सिंह, जयसिंह, लालचंद, रामसिंह मौजूद रहे।