पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबू बालमुकुंद गुप्त की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आज

बाबू बालमुकुंद गुप्त की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी|हिंदी गद्यके जनक बाबू बालमुकुंद गुप्त जी की 107वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद की ओर से 18 सितम्बर को गांव मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में स्मृति समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीयता के अग्रदूत गुप्तजी को एक विचार गोष्ठी के माध्यम से याद किया जायेगा। पुस्तक लोकार्पण एवं बाबू बालमुकुंद पुरस्कार समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे। समिति से जुड़े सत्यवीर नाहडिया ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता के मसीहा तथा हिंदी गद्य के जनक बाबू बालमुकुंद गुप्त को नश्वर देह त्यागे भले ही आज एक सौ से ज्यादा वर्ष हो चुके हैं, किंतु हिंदी पत्रकारिता, हिंदी साहित्य, हिंदी सेवा तथा स्वतंत्रता आंदोलन के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इन्होंने अपना सारा जीवन अध्ययन, लेखन एवं संपादन में लगाकर गुलामी के दौर में स्वतंत्रता की अलख जगाई।