पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: सचिव

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: सचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धारूहेड़ानगर पालिका की बैठक में हाल ही में धारूहेड़ा नपा में सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाले रेवाड़ी नप सचिव केके यादव ने बुधवार को कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। सचिव ने कहा कि प्रदेश में चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी आचार संहिता के दायरे में रहकर ही कार्य करें। उन्होंने कहा कि शहर में राजनैतिक पार्टियों के प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग बैनर सख्ती से हटाए जाएं। यादव कहा कि यदि कोई राजनैतिक दल आचार संहिता की अवहेलना करता है तो चुनाव आयोग की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसके अलावा सचिव ने शहर में व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा शहर को साफ सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए गंभीरता से कार्य किए जाएंगे। सचिव ने कहा यदि किसी व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थानों सड़कों पर अतिक्रमण फैलाया तो उसे तुरंत प्रभाव से हटा लें ताकि आम आदमी को सुविधा हो सके। साथ ही उन्होंने लोगों से भी विधानसभा चुनाव में मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही।

सभी बनवाएं वोटर कार्ड

सचिवने कहा कि विस चुनाव में मतदान के लिए नए वोट बनवाने के लिए नागरिकों के पास अभी भी अवसर है। जिन मतदाताओं को वोटर कार्ड नहीं बना है, वे वोट बनवाने के लिए प्रपत्र नंबर-6 भरकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कराएं या फिर चुनाव कार्यालय से संपर्क कर भी अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा निर्देश तक नए वोट बनाए जाएंगे।

बाढ़पीड़ितों को देंगे एक दिन की तनख्वाह

बैठकके दौरान नपा कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों को देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह आपदा पूरे देश का संकट है, जिसे एकजुटता से ही निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी को आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें कुछ सहारा दिया जा सके। इस मौके पर जेई राकेश कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवल किशोर, एमई राजेंद्र यादव, लेखाकार मनीराम, इंद्रजीत मनीष सैनी आदि अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद थे।

धारुहेड़ा. धारुहेड़ानगर पालिका में कर्मचारियों की बैठक लेते नप सचिव के के यादव।