पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे बढ़े हाथ, दिए एक लाख

जम्मू-कश्मीर आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे बढ़े हाथ, दिए एक लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीरमें आई भीषण प्रलय के कारण मुसीबत में फंसे लोगों की सहायता के लिए जिले के अहीर कॉलेज के प्रोफेसर वेदप्रकाश यादव ने एक लाख रुपए ‘जेएंडके डिजास्टर रिलीफ फंड रेवाड़ी‘ में जमा करवाए। इसके अतिरिक्त बुधराम निवासी पनवाड़ ने 51 सौ रुपए, लाला रोहडाई के निवासी सतीश कुमार पाली के संजय ने 11-11 सौ रुपए उक्त फंड में जमा करवाए।

जाटूसाना खंड की ग्राम पंचायतों नांगल पठानी, मोतला कलां, मसीत, हांसावास, कन्होरी, भोतुवास, गुलाबपुरा, देहलावास, मांढईया, औलांत, बिहारीपुर, रसूली, नैनसुखपुरा, चौकी नंबर एक, लिसान, कन्होरी, दखौरा, दड़ौली, मुसेपुर, बाबडौली, मस्तापुर, पाल्हावास, गाजी गोपालपुर के सरपंचों ने बाढ़ पीडितों की मदद के लिए 5-5 सौ रुपए ‘जे एंड के डिजास्टर रिलीफ फंड रेवाड़ी‘ में जमा करवाए। जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि त्रासदी से ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए ‘जे एंड के डिजास्टर रिलीफ फंड रेवाड़ी‘ के माध्यम से काफी लोग पीड़ितों की सहायता के लिए आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि फंड के नाम से राशि का चैक/बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से अधीक्षक उपायुक्त कार्यालय कमरा नंबर 112 में जमा करवाकर उसकी रसीद प्राप्त कर कोई भी पीड़ितों की मदद कर सकता है। उन्होंने बताया कि राहत फंड में नकद धन राशि, चैक/बैंक ड्राफ्ट जमा करवाने लोगों की मदद के लिए पंजाब नेशनल बैंक द्वारा उपायुक्त कार्यालय के बाहर एक काउंटर भी खोला गया है।

अभाविप ने की आपदा पीडि़तों के लिए सहायता राशि एकत्रित

रेवाड़ी|अखिलभारतीयविद्यार्थी परिषद की ओर से बुधवार को जम्मू-कश्मीर के आपदा पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्रित की गई। इस दौरान जहां अभाविप के कार्यकर्ताओं ने ही सहायता राशि दी, वहीं शहर में बाजारों में घूम-घूमकर राशि एकत्रित की। प्रदेश मंत्री कुलदीप यादव ने कहा कि यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा तथा मुसीबत में फंसे लोगों की सहायता के लिए सहायता राशि एकत्रित की जाएगी। कुलदीप ने बताया कि एकत्रित की गई राशि को मदद के लिए सहायता कोष के माध्यम से जम्मू-कश्मीर भेजा जाएगा। विभाग संयोजक रविंद्र गुर्जर ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में सभी को एक साथ मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए, ताकि उजड़े हुए घरों को फिर से बसाने में हम अपना योगदान दे सकें। इस मौके पर मनीष गुप्ता, महेश कांटीवाल, अरूण कुमार, विकास खोला, मनीष लखेरा, सुभाष, अजय गुर्जर,