पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 से नई कार्यकारिणी का चुनाव

21 से नई कार्यकारिणी का चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
21 से नई कार्यकारिणी का चुनाव

रेवाड़ी | नईकार्यकारिणी के चुनाव को लेकर हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ (हजरस) की बैठक बुधवार को सरकुलर रोड स्थित रविदास हॉस्टल में हुई। बैठक में हजरस की सभी ब्लॉक जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इसके अतिरिक्त नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए भी कार्यक्रम तैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ के प्रधान आरपी सिंह दहिया ने बताया कि 21 सितंबर को बावल ब्लॉक, 23 सितंबर को रेवाड़ी ब्लॉक, 24 सितंबर को खोल ब्लॉक की कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे। 25 सितंबर को जाटुसाना ब्लॉक तथा नाहड़ा ब्लॉक की कार्यकारिणी के चुनाव होंगे।