- Hindi News
- पोस्टर और स्टीकर के संदेश मतदाताओं को करेंगे जागरूक
पोस्टर और स्टीकर के संदेश मतदाताओं को करेंगे जागरूक
ऑटो पर पोस्टर से संदेश ‘वोट डालकर आउंगा पप्पू नहीं कहलाऊंगा’
भास्करन्यूज | रेवाड़ी
मतदाताओंको वोट डालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसके तहत अब मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से संदेश लिखे पोस्टर, स्टीकर, फ्लैक्स वीडियो वैन आदि के द्वारा जागरूक किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को एसडीएम यशपाल यादव ने शहर में दौड़ने वाले ऑटो रिक्शा पर स्वीप से संबंधित पोस्टर चिपका कर लोगों को चुनाव के दिन ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का संदेश दिया।
चिपकाए जा रहे इन पोस्टर्स में ‘गलती नहीं दोहराऊंगा, वोट डालकर आऊंगा, कुछ भी कह लो यारो तुम ’पप्पू’ नहीं कहलाऊंगा’, ‘15 अक्टूबर को मतदान अवश्य करें’, ‘लोकतंत्र करता आह्वान, अवश्य करो मतदान’, ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ जैसे स्लोगन लिखे हुए हैं। एसडीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों इन ऑटो जैसे वाहनों पर हजारों लोगों की नजर जाती है। पोस्टर आदि से यही प्रयास किए जा रहे है कि लोग अपने मत की कीमत समझें तथा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने पहुंचे।
कुंड. मतदानके प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए मतदाता जागरुकता रैली के लिए रवाना होते हुए राजकीय विद्यालय की छात्राएं स्टॉफ।
रैली निकाल मतदान करने का किया आह्वान
कुंड| प्रदेशमें आगामी 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से कुंड स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय प्रांगण से प्राचार्य राकेश शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया गया। रैली ढाणी मनेठी, कुंड मंडी, मनेठी मोड़ बस स्टैंड से होती हुई पंजाब नेशनल बैंक कुंड के पास जाकर समाप्त हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘गलती नहीं दोहराऊंगा, वोट डालकर आऊंगा, कुछ भी कह लो यारो तुम ’पप्पू’ नहीं कहलाऊंगा’, ‘15 अक्टूबर को मतदान अवश्य करें’, ‘लोकतंत्र करता आह्वान, अवश्य करो मतदान’, ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ जैसे स्लोगन लिखी हुई तख्तियां बैनर अपने हाथों में लिए मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने को प्रेरित किया। प्राचार्य राकेश शर्मा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र विश्वभर में सबसे मजबूत है। मतदान के माध्यम से देश के हर व्यक्ति की राजनीति में सीधी भाग