- Hindi News
- मोबाइल में समय खराब करने की बजाय देखें शैक्षणिक कार्यक्रम : इंदू दहिया
मोबाइल में समय खराब करने की बजाय देखें शैक्षणिक कार्यक्रम : इंदू दहिया
हरियाणाराज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव इंदू दहिया ने कहा कि स्कूल जीवन से ही बच्चों में भविष्य की नींव पड़ती है, इसलिए बच्चों को शिक्षाप्रद कार्यक्रमों समाचारों वाले चैनल ही टीवी पर देखने चाहिए। दहिया बुधवार को बाल भवन में आयोजित किए गए सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित कर रही थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ इंदू दहिया उपायुक्त आरसी वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। दहिया ने कहा कि बच्चों को मोबाइल, फिल्में और टीवी में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलों में हिस्सा लेना चाहिए, ताकि बौद्धिक विकास के साथ ही उनका शारीरिक विकास भी हो सके। कार्यक्रम का आयोजन डीसी आरसी वर्मा की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन नलिनी यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थी।
क्या शैक्षणिक योग्यता ही सफलता के लिए पर्याप्त पर दिए विचार
इसअवसर पर शैक्षणिक योग्यता ही सफलता के लिए पर्याप्त है नाम से आयोजित सेमिनार के दौरान नलिनी यादव ने प्रबंधन की योजनाओं को बेहतर करने पर विचार रखे। वहीं सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य वीपी यादव ने जीवन कौशल के दस आयाम पर व्याख्यान दिया। शिक्षाविद् डॉ. उमाशंकर यादव ने सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी प्रेम कुमार यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर भविष्य की नींव को तैयार करना है। कार्यक्रम में मंच संचालन दिनेश कुमार सैनी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संदीप सिंह, अधीक्षक मुग्धा यादव, प्रिंसिपल पुष्पा यादव, प्रवीण कुमार, अनिल मोरवाल, रोहताश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रेवाड़ी. बालभवन में आयोजित कार्यशाला में मंचासीन महासचिव हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद इन्दू दहिया,डीसी आरसी वर्मा अन्य।